एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों की तेजी थमी, डालर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 74.42 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया दो पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.42(अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों की तेजी थमी, डालर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 74.42 पर बंद

मुंबई, 26 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच रुपये में तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया दो पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.42(अस्थायी) पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में एक सीमित दायरे में घटबढ रही । निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से आगे के संकेतों का इंतजार है।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 74.43 प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.40 के उच्च स्तर और 74.52 के निम्न स्तर तक हल्का होने के बाद अंत में प्रति डालर दो पैसे की गिरावट के साथ 74.42 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 92.70 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.53 अंक की गिरावट के साथ 52,852.27 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.42 प्रतिशत घटकर 73.79 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 163.31 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).