जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरूआती नुकसान से उबरते हुए तीन पैसे की मामूली तेजी के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 17 दिसंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरूआती नुकसान से उबरते हुए तीन पैसे की मामूली तेजी के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये में लगातार चौथी बार साप्ताहिक गिरावट जारी रही तथा कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंता बढ़ने और कच्चे तेल की मजबूत होती कीमत के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 76.23 पर कमजोर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
साप्ताहिक आधार पर, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे टूटा है।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.96 रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया इस सप्ताह 20 महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज स्थिरता का रुख अख्तियार कर लिया। लेकिन जोखिम धारणा कमजोर होने, विदेशी कोषों की धन निकासी और व्यापार घाटा बढ़ने के बीच चौथी साप्ताहिक गिरावट के साथ 76.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।’’
उन्होंने कहा कि आगे जाकर, कारोबार के आकार में गिरावट आना तय है क्योंकि विदेशी मुद्रा बाजार में क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा बाजार में उथल-पुथल नहीं होगा।’’
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.93 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 889.40 अंक की गिरावट के साथ 57,011.74 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

