एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.48 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.48 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने से रुपये की गिरावट पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.38 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछले शुक्रवार को बंद भाव 74.45 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.31 से लेकर 74.49 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 32.02 अंक की तेजी के साथ 60,718.71 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 95.06 रह गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.30 प्रतिशत घटकर 81.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).