एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, तीन फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के कारण भी रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.84 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.75 के ऊपरी स्तर और 74.92 के निचले स्तर को देखा।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मात्र पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.83 रुपये प्रति डॉलर था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 96.14 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत घटकर 88.65 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को कुल 183.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 770.31 अंक की गिरावट के साथ 58,788.02 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).