एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में सुस्ती के रुख को देखते हुए, रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 73.81 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, दो दिसंबर शेयर बाजार में सुस्ती के रुख को देखते हुए, रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 73.81 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में भारी उतार चढ़ाव दिखा। रुपया 73.45 पर खुला लेकिन बाद में आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। कारोबार के अंत में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

मंगलवार को रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.42 रुपये के उच्च स्तर और 73.82 के निम्न स्तर को छुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.37 हो गया।

यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 3,242 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

घरेलू मोर्चे पर 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 37.40 अंक की गिरावट के साथ 44,618.04 अंक पर बंद हुआ।

कच्चेतेल में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 47.43 डॉलर प्रति डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).