जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक रुख जारी रखते हुए ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका तथा डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 27 जुलाई अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक रुख जारी रखते हुए ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका तथा डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.83 पर खुला और कारोबार के अंत में 13 पैसे की गिरावट के साथ 79.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 106.98 रह गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 104.23 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 1,584.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 547.83 अंक की तेजी के साथ 55,816.32 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

