एजेंसी न्यूज

शुरुआती कारोबार में रुपये में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया. हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी.

शुरुआती कारोबार में रुपये में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट
बीएसई (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 अगस्त : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया. हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी. रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया. बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है.

बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें: Taliban ने मचाया कोहराम, अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक लश्कर गाह पर किया कब्जा

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था. वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).