एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 28 पैसे और टूटकर 72.90 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में स्थिरता के बीच रुपये में मंगलवार को लगातर दूसरे दिन गिरावट आई और यह 28 पैसे और टूटकर 72.90 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 28 पैसे और टूटकर 72.90 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक जून शेयर बाजारों में स्थिरता के बीच रुपये में मंगलवार को लगातर दूसरे दिन गिरावट आई और यह 28 पैसे और टूटकर 72.90 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सकारात्मक रुख के साथ 72.57 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.54 से 72.94 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 72.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 72.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दो कारोबारी सत्रों में रुपया 45 पैसे नीचे आ चुका है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 89.83 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.02 प्रतिशत बढ़कर 70.72 डालर प्रति बैरल पर रहा।

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। इस दौरान उन्होंने पूंजी बाजार से 2,412.39 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

इस बीच देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1,27,510 नये मामले सामने आये जो कि 54 दिन में सबसे कम रहे हैं। नये मामलों की दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 6.62 प्रतिशत रह गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किये हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).