जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.14 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.14 (अनंतिम) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 सितंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.14 (अनंतिम) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 74.08 के दिन के उच्चतम स्तर और 74.26 के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 74.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पहले मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
जिंस कीमतों में उछाल ने अल्प समय के लिए मुद्रास्फीति दबाव चिंताओं को बढ़ा दिया जिससे रुपये में गिरावट आई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.82 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.33 अंक की गिरावट दर्शाता 59,413.27 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,957.70 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

