एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे सुधरकर 75.26 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 75.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे सुधरकर 75.26 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 अक्टूबर विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 75.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के कारण लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.27 रुपये पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 75.20 से 75.37 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 75.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 75.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत घटकर 93.81 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 1.30 प्रतिशत बढ़कर 84.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).