एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में चौथे दिन तेजी जारी, डॉलर के मुकाबले 2 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डालर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को भी तेजी जारी रही। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.17 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में चौथे दिन तेजी जारी, डॉलर के मुकाबले 2 पैसे मजबूत

मुंबई, पांच अगस्त डालर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को भी तेजी जारी रही। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.17 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को बाजार के आगे के संकेतों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को होने वाले नीतिगत फैसलों का इंतजार है, जिससे कारोबारी गतिविधियों में नरमी दिखी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.15 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.28 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। अंत में यह पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 74.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.22 रह गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.07 अंक बढ़कर 54,492.84 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का भाव 0.74 प्रतिशत बढ़कर 70.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).