जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसा मजबूत होकर 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया में मामूली तेजी देखी गई।

मुंबई, 20 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसा मजबूत होकर 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया में मामूली तेजी देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की डॉलर की बिक्री से रुपये को मजबूत बंद होने में मदद मिली। वहीं अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से जोखिम भरी माने जाने वाली संपत्तियों और उभरते बाजार की मुद्राओं पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.17 पर खुला। दिन में यह 83.03 के उच्चतम और 83.20 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों ने रुपये में बढ़त का श्रेय रिजर्व बैंक के कदम के साथ-साथ डॉलर में आई कुछ नरमी को दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के विशेष रूप से 83.25 के भाव पर हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला। इसके अलावा, डॉलर सूचकांक में कमजोरी से भी रुपये को फायदा हुआ।’’

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बृहस्पतिवार को मजबूत अर्थव्यवस्था और सख्त श्रम बाजार के कारण जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दरों में बढ़ोतरी की संभावना की चेतावनी दी थी, जिसके बाद डॉलर में गिरावट आई।

हालांकि, पॉवेल की इस टिप्पणी से कि बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि से वित्तीय स्थितियों को मजबूत करने में मदद मिली। इससे यह उम्मीद बंधी है कि केंद्रीय बैंक अब दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 106.20 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 231.62 अंक की गिरावट के साथ 65,397.62 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 456.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट