जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.30 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की मजबूती के साथ 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, तीन जनवरी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की मजबूती के साथ 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच रुपये पर दबाव रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.33-83.25 के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की मजबूती को दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे जारी होने से पहले डॉलर में स्थिर कारोबार के कारण भारतीय रुपये ने सुबह के नुकसान की भरपाई कर ली।’’
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.34 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 535.88 अंक की गिरावट के 71,356.60 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

