जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 82.97 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत रुख और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच मंगलवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 82.97 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत रुख और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच मंगलवार को रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 82.97 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी कोषों की भारतीय बाजार से निकासी जारी रहने से स्थानीय मुद्रा की बढ़त पर थोड़ी लगाम लगी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला था। कारोबार के दौरान यह 82.91 प्रति डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंच गया। लेकिन अंत में यह 82.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की मजबूती दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर बंद हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार सोमवार को बंद रहा था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमोबेश स्थिरता रहने और कंपनियों की तरफ से डॉलर प्रवाह बने रहने से भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.07 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत कमजोर होकर 83.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को भी भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी। एफआईआई ने 1,335 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

