जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे घटकर 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की गिरकर 73.68 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 13 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की गिरकर 73.68 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 73.73 रुपये के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले बृहस्पतिवार को हुए कारोबारी सत्र में रुपया 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 92.75 हो गया।
वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.12 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 127.31 अंक की गिरावट दर्शाता 58,177.76 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 423.44 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

