एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे चढ़कर 79.44 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के समर्थन से मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे के उछाल के साथ 79.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे चढ़कर 79.44 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 30 अगस्त स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के समर्थन से मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे के उछाल के साथ 79.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.92 पर खुला। इसने दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 79.44 के ऊपरी और 79.92 के निचले स्तर को छुआ।

रुपया कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे उछलकर 79.44 पर बंद हुआ।

पिछले सत्र में रुपया 79.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 108.76 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.23 प्रतिशत घटकर 102.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,564.45 अंक की तेजी के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 561.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).