जरुरी जानकारी | बैंकों की डॉलर खरीद के चलते रुपया सात पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों के डॉलर खरीदने के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे टूटकर 73.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बैंकों के ये डॉलर खरीद भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से खरीदने की संभावना है।
मुंबई, 23 अक्टूबर बैंकों के डॉलर खरीदने के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे टूटकर 73.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बैंकों के ये डॉलर खरीद भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से खरीदने की संभावना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में रुपया 73.62 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और सत्र के अधिकांश भाग में निरंतर दबाव में रहा। कारोबार के दौरान रुपये में 73.46 और 73.67 रुपये के दायरे में घट बढ़ हुई। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाती 73.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.
बाजार सूत्रों ने कहा कि साप्ताहिक आधार पर रुपये में 26 पैसे अथवा 0.35 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह लगातार तीसरे सप्ताह में गिरावट को दर्शाता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.75 रह गया।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,118.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 127.01 अंक की तेजी के साथ 40,685.50 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.28 प्रतिशत बढ़कर 42.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

