एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 73.44 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटा

मुंबई, 12 जनवरी अमेरिकी मुद्रा में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 73.44 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.42 पर खुली और फिर 73.44 तक गिर गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.40 पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध टिप्पणी में कहा कि एशियाई मुद्राओं में कमजोरी के चलते बाजार की धारणा कमजोर हो सकती है, हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के घरेलू शेयर बाजार में निवेश जारी रखने से नुकसान की भरपाई हो सकती है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 90.57 पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 3,138.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 55.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).