एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटा

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 74.95 के स्तर पर आ गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 20 जुलाई : मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 74.95 के स्तर पर आ गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.93 पर खुला, और फिर टूटकर 74.95 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.88 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, निफ्टी 15,950 के पार

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत बढ़कर 68.68 डॉलर प्रति बैरल पर था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार सकल आधार पर 2,198.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).