जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में उल्लेखनीय तेजी के बावजूद अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 73.48 के स्तर पर आ गया।
मुंबई, 11 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में उल्लेखनीय तेजी के बावजूद अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 73.48 के स्तर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.47 पर खुली और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.48 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.24 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 90.43 पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 6,029.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.16 प्रतिशत घटकर 55.34 डालर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

