एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 73.95 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटा

मुंबई, 22 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 73.95 के स्तर पर आ गया।

कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपये पर दबाव बढ़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.95 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 73.79 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 90.27 के स्तर पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत गिरकर 50.56 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).