जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसा हल्का दो माह के निम्न स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कारोना का जोखिम बढ़ने की रपटों के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 23 पैसे गिर कर दो माह के निम्न स्तर 74.10 पर बंद हुई।
मुंबई, 29 अक्टूबर शेयर बाजारों में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कारोना का जोखिम बढ़ने की रपटों के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 23 पैसे गिर कर दो माह के निम्न स्तर 74.10 पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.02 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान और कमजोर होकर एक समय 74.16 के निचले स्तर को छू गया था।
कारोबार के रुपये की विनिमय दर 23 पैसे की गिर कर 74 डॉलर 74.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। डालर 26 अगस्त के बाद पहली बार 74 रुपये को पार किया है। बुधवार को रुपया 16 पैसे कमजोर हो कर प्रति डालर 73.87 पर बंद हुआ था।
कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रित करने के लिए यूरोप में ताजा लॉकडाऊन के उपायों के बाद निवेशकों ने जोखिम वाले सौदों से बचते हुए निवेश के अधिक सुरक्षित विकल्प चुनने शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.
इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं पर आधारित डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.49 के स्तर पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.78 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 172.61 अंकों की गिर कर 39,749.85 अंक पर बंद हुआ।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शेयरों की 1,130.98 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

