एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंवादियों के बीच मठभेड़ शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंवादियों के बीच मठभेड़ शुरू
जियो

श्रीनगर, आठ जून जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की तरफ से बलों के खोज दल पर गोलियां चलाई जाने और सुरक्षा बलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गयी ।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और इस संबंध में और ब्यौरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी के बाद असम में तेंदुए के साथ हैवानियत, पीट-पीटकर निर्मम हत्या के बाद लोगों ने शव के साथ निकाली परेड- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.

पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है।

जिले के रेबन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).