एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 761 रुपये, चांदी में 1,308 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी आने तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली हाजिर सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 761 रुपये बढ़कर 48,414 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 761 रुपये, चांदी में 1,308 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 16 जून सोने के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी आने तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली हाजिर सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 761 रुपये बढ़कर 48,414 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,653 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 76.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

चांदी भी 1,308 रुपये के उछाल के साथ 49,204 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। सोमवार बंद भाव 47,896 रुपये प्रति किग्रा था।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,731 रुपये प्रति औंस और चांदी 17.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम का विस्तार करने की घोषणा के बरइ मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी लौट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).