जरुरी जानकारी | 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत में 4.02 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 150 करोड़ रुपये से अधिक की 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत में कुल 4.02 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 150 करोड़ रुपये से अधिक की 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत में कुल 4.02 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी करता है।रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी 1,739 परियोजनाओं में से 448 की लागत में बढ़ोतरी हुई है और 539 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं।

मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में जनवरी 2021 के बारे में कहा गया है, "1,739 परियोजनाओं के कार्यान्वयन की कुल मूल लागत 22,18,210.29 करोड़ रुपये थी और अब उनकी अनुमानित समापन लागत 26,20,618.44 करोड़ रुपये है, जो लागत में 4,02,408.15 करोड़ रुपये (मूल लागत का 18.14 प्रतिशत) की कुल बढ़ोतरी को दर्शाता है।"

रिपोर्ट के मुताबिक इन परियोजनाओं पर जनवरी 2021 तक कुल 12,29,517.04 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 46.92 प्रतिशत है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि परियोजनाओं के पूरा होने की ताजा समयसारिणी के अनुसार गणना की जाए तो देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या घटकर 401 हो सकती है।

इसके अलावा 941 परियोजनाओं के पूरा होने की अवधि के बारे में सूचना नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\