खेल की खबरें | सिलिच को हराकर रूड पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में

आठवीं वरीयता प्राप्त रूड 23 वर्ष के हैं और अब तक किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर से आगे नहीं पहुंचे थे ।

उनके पिता 1991 से 2001 तक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी थे । रूड ने 2020 की शुरूआत से अब तक क्लेकोर्ट पर 66 मैच और सात खिताब जीते हैं ।

अब उनके कैरियर की सबसे कठिन चुनौती उनके सामने हैं चूंकि रविवार को फाइनल में 13 बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन रफेल नडाल से सामना होगा । रूड स्पेन में नडाल की टेनिस अकादमी में ही अभ्यास करते हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं ।

रूड और सिलिच के बीच सेमीफाइनल मैच दस मिनट तक बाधित रहा था जब तीसरे सेट में एक पर्यावरण कार्यकर्ता कोर्ट पर घुस आई थी ।

एपी

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)