यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि रोनाल्डो जब लॉकर रूम की ओर बढ़ रहे थे तो कोई व्यक्ति वेल्टिन्स एरीना में खिलाड़ियों की टनल के ऊपर से छलांग लगा रहा है।
रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाईटेड के इस पूर्व स्टार को बचाने के लिए सुरक्षा कर्मचारी और अन्य स्टाफ उस प्रशंसक की ओर भागते हुए दिख रहे थे लेकिन वह नजरों से ओझल हो गया।
हैरान रोनाल्डो इस हरकत को देखकर रूक गये लेकिन उन्हें कुछ नुकसान नहीं हुआ। पुर्तगाल इस मैच में 0-2 से हार गया।
पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने इस घटना की पुष्टि की लेकिन कुछ टिप्पणी नहीं की।
यूरोपीय फुटबॉल संचालन संस्था यूएफा ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी है।
दुनिया के खेल सितारों में से एक रोनाल्डो के काफी प्रशंसक हैं।
शनिवार को डार्टमंड में तुर्की के खिलाफ पिछले मैच में भी चार खेल प्रेमी उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद यूएफा ने मैच के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की बात की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY