अलेक्सांद्र मित्रोविच के 90वें मिनट में हेडर से किये गये गोल से सर्बिया ने लिस्बन में खेले गये इस मैच में 2-1 से जीत दर्ज करके विश्व कप में सीधे प्रवेश किया।
पुर्तगाल को क्वालीफाई करने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन मैच के आखिरी क्षणों में उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
पुर्तगाल के पास अब भी क्वालीफाई करने का मौका है लेकिन इसके लिये उसे मार्च में 12 टीमों की प्लेऑफ में शीर्ष चार टीमों में जगह बनानी होगी।
रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ फुटबॉल ने हमें बार-बार दिखाया है कि कभी-कभी सबसे कठिन रास्ते वही होते हैं जो हमें सबसे वांछित परिणामों की ओर ले जाते हैं।’’
इस 36 साल के खिलाड़ी के लिए यह आखिरी विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने 2006 से लगातार चार बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले मैच का परिणाम निराशाजनक था, लेकिन इतना निराशाजनक भी नहीं कि हमारा मनोबल तोड़ सके।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है और हमें पता है कि इसे पूरा करना होगा। कोई बहाना नहीं। पुर्तगाल कतर जाने की तैयारी में है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY