मुंबई रणजी टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने किया अभ्यास, सामने आया वीडियो

खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया. सैतीस वर्ष के रोहित आस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे.

Rohit Sharma (Photo: Star Sports)

मुंबई, 14 जनवरी: खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया. सैतीस वर्ष के रोहित आस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे. उन्होंने आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाये और सिडनी में पांचवें तथा आखिरी टेस्ट के कारण खुद बाहर रहने का फैसला किया.

यह भी पढें: Video: इंग्लैंड सीरीज से पहले तिरुपति मंदिर पहुंचे नितीश रेड्डी, घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़कर दिखाई भक्ति

उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह अभ्यास सत्र में भाग लिया. उन्होंने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये रविवार को एक बैठक में भाग लिया था जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के नये सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे.

बई रणजी टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने किया अभ्यास

मुंबई को 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के पहले मैच में जम्मू कश्मीर से खेलना है. रोहित ने आखिरी बार मुंबई के लिये 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड