एजेंसी न्यूज

IND vs PAK T20 World Cup 2024: असमान उछाल वाली पिच पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के साथ किया अभ्यास

रोहित शर्मा ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया ताकि रविवार को टी20 विश्व कप के मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें.

IND vs PAK T20 World Cup 2024: असमान उछाल वाली पिच पर रोहित शर्मा ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के साथ किया अभ्यास
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

न्यूयॉर्क, आठ जून रोहित शर्मा ने थ्रोडाउन से अंगूठे में गेंद लगने के बावजूद अन्य भारतीय बल्लेबाजों के साथ नेट्स पर अतिरिक्त अभ्यास किया ताकि रविवार को टी20 विश्व कप के मुकाबले में असमान उछाल वाली पिच पर पाकिस्तान के तेज आक्रमण का सामना बखूबी कर सकें. थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने का सामना करते हुए रोहित के बायें अंगूठे में गेंद लगी. वह असहज दिखे लेकिन बल्लेबाजी करते रहे. इसके बाद वह पिच के दूसरे छोर पर थ्रोडाउन का सामना करने चले गए.

नासाउ काउंटी क्रिकेट मैदान की ‘ड्रॉप इन’ पिच की असमान उछाल के लिये काफी आलोचना हो रही है. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रन पर आउट कर दिया था लेकिन रोहित और बाकी सीनियर बल्लेबाजों को बखूबी पता है कि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और नसीम शाह से मिलने वाली चुनौती बिल्कुल अलग होगी. यह भी पढ़ें: क्रिकेट के सबसे राइवलरी में पाकिस्तान से टकराएगा टीम इंडिया के जांबाज, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इसी वजह से कोचिंग स्टाफ ने यहां छह अभ्यास पिचों में से तीन को खुरदुरी करके अभ्यास किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुबह इन्हीं पिचों पर अभ्यास किया तो उनका कोई शीर्ष बल्लेबाज चोटिल होने के डर से कैगिसो रबाडा या एनरिच नॉर्किया का सामना करने नहीं उतरा. वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने डटकर अभ्यास किया.

रोहित , विराट कोहली और बाकियों ने तीन घंटे तक अभ्यास सत्र में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना किया. कोहली, पंत और सूर्यकुमार यादव सबसे पहले उतरे. उन्होंने गेंदबाजों के साथ थ्रोडाउन विशेषज्ञों का भी सामना किया.

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने बिल्कुल उपयुक्त होंगे लेकिन अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा की जगह उन्हें उतारा जाता है या नहीं , यह देखना होगा. कुलदीप ने बाकी स्पिनरों के साथ कड़ा अभ्यास किया. अभ्यास के बाद टीम बांडिंग सत्र में खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).