India Squad For Afghanistan T20I Series 2024: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

समझा जाता है कि दक्षिण अफ्रीका में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर से मुलाकात के दौरान दोनों ने खुद को इस प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध बताया था. रोहित और विराट ने देश के लिए अपना पिछला टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को विश्व कप में खेला था.

रोहित शर्मा और विराट कोहली(Photo Credit: Twitter/X)

नयी दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 श्रृंखला (T20 Series) के लिए रविवार को घोषित भारतीय टीम (Team India) में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लगभग 14 महीनों से किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20 International) मैच में हिस्सा नहीं लिया है.

समझा जाता है कि दक्षिण अफ्रीका में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर से मुलाकात के दौरान दोनों ने खुद को इस प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध बताया था. रोहित और विराट ने देश के लिए अपना पिछला टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को विश्व कप में खेला था. India Squad For Afghanistan T20I Series 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और रविंद्र जडेजा का नाम नहीं है. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी को मोहाली में पहला मैच खेलेगी. श्रृंखला का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: इंदौर और बेंगलुरु में खेला जायेगा.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Score Update: बेलफास्ट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है पांचवें वनडे मैच का रोमांच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफास्ट में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवें वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड