देश की खबरें | अवैध रूप से मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड हासिल करने के आरोप में रोहिंग्या व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में 29 वर्षीय एक रोहिंग्या व्यक्ति को बुधवार को एक भारतीय के रूप में खुद को पेश करने और अवैध रूप से मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड तथा अन्य आईडी प्रमाण-पत्र हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 29 जुलाई हैदराबाद में 29 वर्षीय एक रोहिंग्या व्यक्ति को बुधवार को एक भारतीय के रूप में खुद को पेश करने और अवैध रूप से मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड तथा अन्य आईडी प्रमाण-पत्र हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आरोपी ने इसके लिए एक स्थानीय व्यक्ति को पैसे दिए, जो यहां एक ऑनलाइन सेवा केंद्र पर काम करता है और अवैध रूप से अपने निजी विवरण और मूल राष्ट्रीयता को छिपाकर गलत विवरण भरकर दस्तावेज बनवा लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1144 नए मामले पाए गए, 24 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में कहा गया कि रोहिंग्या व्यक्ति म्यामां से बांग्लादेश आने के बाद 2009 में भारत आया था और जम्मू-कश्मीर में रुका था।

पुलिस ने बताया कि बाद में 2011 में, वह हैदराबाद चला आया और संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के पास नाम दर्ज करवा दिया । उसने यूएनएचसीआर कार्ड भी रखा और वर्तमान में एक मजदूर के रूप में काम कर रहा है।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में स्कूल के बच्चों को करनी होगी इंटर्नशिप.

पुलिस के मुताबिक, उसने गरीब भारतीयों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गईं सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

पुलिस ने आरोपी के पास से यूएनएचसीआर कार्ड के अलावा मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड भी जब्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\