देश की खबरें | ओडिशा के अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल कर रहा रोबोट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, आठ अक्टूबर कोविड-19 संक्रमण से स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने के लिए, यहां स्थित पूर्व तटीय रेलवे केंद्रीय अस्पताल एक ‘चिकित्सक रोबोट’ का सहारा ले रहा है जिसे ‘मेड रोबो’ का नाम दिया गया है।

यह रोबोट अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में मरीजों को दवा, भोजन और अन्य सहायता उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़े | Shakti Malik Murder Case: पूर्णिया में दलित नेता शक्ति मलिक की हत्या पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा, कहा- हमारे नामों को राजनीतिक साजिश के तहत घसीटा गया.

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ‘मेड रोबो’ का संचालन वाईफाई की सुविधा से लैस एक विशेष मोबाइल ऐप के जरिये किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह रोबोट, कोविड-19 मरीजों के सीधे संपर्क में आए बिना उन्हें भोजन और दवाएं पहुंचाकर अस्पताल के कर्मियों की सहायता कर रहा है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर लागू नहीं होंगे कृषि कानून.

रोबोट का सेंसर मरीजों के तापमान को माप सकता है और यह सूचना स्मार्टफोन पर दिखने लगती है।

अधिकारी ने कहा कि असामान्य या उच्च तापमान होने पर ‘मेड रोबो’ अलार्म बजा सकता है ताकि अस्पताल के कर्मचारियों की उक्त मरीज की हालत की जानकारी मिल जाए।

यह पूर्व तटीय रेलवे द्वारा बनाया गया रोबोट है।

उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम स्थित डीजल लोको शेड द्वारा कोविड-19 के मरीजों की देखभाल करने के लिए इस रोबोट का निर्माण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)