देश की खबरें | हिमाचल के रोहड़ू में पहाड़ी से टकराई रोडवेज बस, 56 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के रोहड़ू इलाके में शुक्रवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 56 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिमला, दो जून जिले के रोहड़ू इलाके में शुक्रवार को हिमाचल रोडवेज की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 56 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दुर्घटना बरशील इलाके में हुई जब बस तिंजानू से चिरगांव जा रही थी।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई।
जैसे ही चालक ने यात्रियों को ब्रेक फेल होने की सूचना दी, वे घबरा गए। चालक ने बस को खाई में गिरने से बचाते हुए उसे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल लगभग 20 यात्रियों को रोहड़ू के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अन्य 36 को चिरगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह बीते दो दिनों में दूसरी बस दुर्घटना है। मंडी जिले के करसोग के पास क्षोल में बृहस्पतिवार दोपहर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। गनीमत यह रही कि वाहन एक पेड़ से टकराने के बाद रुक गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

