देश की खबरें | रिया ने याचिका में कहा: दोष स्वीकार करने वाले बयान देने पर मजबूर किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की अदालत में दायर अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के दौरान उन्हें ‘‘दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान’’ देने को मजबूर किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 सितंबर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की अदालत में दायर अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाया है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के दौरान उन्हें ‘‘दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान’’ देने को मजबूर किया गया।

बुधवार को सत्र अदालत में दायर याचिका में रिया ने यह दावा भी किया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में ICMR में दिशा-निर्देशों के साथ बिना प्रिस्क्रिप्शन के होगा COVID19 परीक्षण.

रिया की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

एनसीबी ने तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट अदालत उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है।

यह भी पढ़े | अंबाला हवाई अड्डे पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों को दी गई वाटर तोप की सलामी: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिया की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने जो जमानत याचिका दी है, उसमें कहा गया है, ‘‘ हिरासत (एनसीबी की) के दौरान याचिकाकर्ता (रिया) को दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान देने पर मजबूर किया गया। अभिनेत्री ऐसे सभी कबूलनामे औपचारिक तौर पर वापस लेती हैं।’’

याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘गैरजरूरी है तथा बिना किसी कारण के की गई है’’।

इसमें कहा गया, ‘‘अभिनेत्री की आजादी पर मनमाने ढंग से रोक लगाई गई।’’

याचिका में यह भी कहा गया कि रिया से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

रिया के अलावा उनके भाई शौविक तथा मामले में अन्य आरोपी जिन्हें एनसीबी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था, उनकी जमानत याचिका पर भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\