देश की खबरें | रिया ने सुशांत की बहन, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का ‘फर्जी’ नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर जालसाजी तथा दवाओं का ‘फर्जी’ नुस्खा तैयार करने का आरोप लगाया है।

रिया ने रविवार को यहां बांद्रा थाने को भेजी गई अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों, स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून एवं दूरचिकित्सा पद्धति के दिशानिर्देशों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़े | Kerala Shocker: तिरुवनंतपुरम में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला को COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट देने के नाम पर किया रेप, पीड़िता की शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार.

रिया (28) ने अपनी शिकायत में कहा कि राजपूत को बाइपोलर डिसऑर्डर होने का पता चला था और उनका अनेक अन्य मानसिक सेहत संबंधी समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था।

उन्होंने शिकायत में कहा कि राजपूत सही से इलाज नहीं करा रहे थे और अकसर दवाएं लेना बंद कर देते थे।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है। मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं।’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, ‘‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे। उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया।’’

रिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया प्रिसक्रिप्शन जाली लगता है। डॉक्टर ने जो दवाएं सुझाईं, उन्हें रोगी के साथ बातचीत के बिना डिजिटल तरीके से नहीं सुझाया जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजपूत की मौत यह प्रिसक्रिप्शन मिलने के कुछ दिन बाद हो गयी थी जिसमें उन्हें उनकी बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के कहने पर गैरकानूनी तरीके से मन:प्रभावी पदार्थ का परामर्श दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\