देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से आग्रह किया कि वह मामले में जांच को भटकाने के वास्ते मीडिया को ‘‘झूठे’’ बयान देने के लिए उसकी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से आग्रह किया कि वह मामले में जांच को भटकाने के वास्ते मीडिया को ‘‘झूठे’’ बयान देने के लिए उसकी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करे।

सीबीआई की विशेष टीम का नेतृत्व कर रही नुपूर शर्मा को संबोधित एक पत्र में चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पड़ोसी डिंपल थवानी ने झूठा दावा किया था कि राजपूत ने 13 जून को उन्हें (चक्रवर्ती) उपनगरीय मुंबई में अपनी कार से उनके घर छोड़ा था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी और प्रियंका को बताया मानसिक हिंदू विरोधी.

इसके अगले दिन 14 जून को राजपूत बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाये गये थे।

चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे द्वारा जारी पत्र में कहा, ‘‘डिंपल थवानी ने मेरे खिलाफ झूठे और संगीन आरोप लगाये और जांच को भटकाया। यह आरोप कि सुशांत सिंह राजपूत ने 13 जून को अपनी कार से मुझे मेरे घर छोड़ा था, झूठा है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, सभी को करना होगा इन पांच दिशा-निर्देशों का पालन.

संपर्क करने पर थवानी ने कोई जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आये मादक पदार्थ मामले के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सितम्बर में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

बम्बई उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह चक्रवर्ती को जमानत दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\