एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 477 रुपये और चांदी में 26 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाजिर सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 477 रुपये बढ़कर 48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 477 रुपये और चांदी में 26 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाजिर सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 477 रुपये बढ़कर 48,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को सोना 47,713 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के अवमूल्यन के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 477 रुपये की तेजी देखी गई।’’

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 20 पैसे की गिरावट आई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

इस बीच, चांदी की कीमत 26 रुपये की तेजी के साथ 49,868 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। बुधवार को यह 49,842 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि दर्शाता 1,735 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव हानि के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).