जरुरी जानकारी | सोने में 251 रुपये और चांदी में 261 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 251 रुपये की तेजी के साथ 52,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 251 रुपये की तेजी के साथ 52,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पिछले सत्र में सोना 51,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10000 रुपए का जुर्माना.
चांदी भी 261 रुपये बढ़कर 69,211 रुपये प्रति किलोग्राग हो गयी जो पहले 68,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,931.60 डॉलर प्रति औंस और 26.70 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बने रहे।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिले जुले वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई।’’
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या और अमेरिका - चीन के बढ़ते तनाव ने गिरावट पर अंकुश लगाये रखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

