देश की खबरें | दंगा मामले : उपराज्यपाल ने वकीलों के पैनल पर दिल्ली मंत्रिमंडल के फैसले को पलटा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दंगा मामलों में पैरवी के लिए दिल्ली पुलिस के वकीलों के पैनल को खारिज करने के आप सरकार के फैसले को पलट दिया। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया गया।

सरकार ने कहा कि संविधान के मुताबिक वह उपराज्यपाल के आदेश को लागू करने के लिए बाध्य है ।

यह भी पढ़े | सीएम केजरीवाल ने कोरोना से मरने वाले डॉ जावेद के परिजनों को सहायत के रूप में एक करोड़ रूपए की राशि देने का ऐलान: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि उपराज्यपाल ने गृह विभाग को वकीलों के पैनल के संबंध में दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निर्देश दिया है।

हालांकि , उपराज्यपाल कार्यालय ने बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़े | Bakrid 2020: असम के कामरूप जिले में मस्जिद और ईदगाहों में 5 लोगों के साथ नमाज पढ़ने की मिली इजाजत.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली पुलिस द्वारा प्रस्तावित वकीलों के पैनल को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इससे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगा संबंधी मामले की ‘पारदर्शी और निष्पक्ष’ सुनवाई में मदद नहीं मिलेगी ।

सरकार ने कहा कि बैजल ने संविधान के अनुच्छेद 239ए ए (चार) के तहत अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मंत्रिमंडल के फैसले को पलट दिया।

मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में दंगा मामलों की चल रही सुनवाई में पैरवी के लिए वकीलों को नियुक्त करने के संबंध में दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)