Asian Games 2023 India Squad: एशियाई खेलों की भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह को मिली जगह, रूतुराज गायकवाड़ बने कप्तान
रूतुराज गायकवाड़ को हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया जबकि आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को भी टीम में जगह मिली है.
नयी दिल्ली, 14 जुलाई: रूतुराज गायकवाड़ को हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया जबकि आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को भी टीम में जगह मिली है. एशियाई खेल वनडे विश्व कप के दौरान होने हैं लिहाजा बी टीम चुनी गई है. एशियाई खेलों में क्रिकेट आखिरी बार 2014 में खेला गया था जब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था . यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू मैच में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया :
रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे , प्रभसिमरन सिंह.
स्टैंडबाय : यश ठाकुर , साइ किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साइ सुदर्शन .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

