नयी दिल्ली, 29 अगस्त खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात से चार वर्गों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण इस साल वर्चुअल समारोह में दिया गया।
राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि को 25 लाख रूपये तक बढ़ा दिया गया जो पहले 7.5 लाख रूपये थी।
अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि को पांच लाख रूपये से बढ़ाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया।
द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कारों की राशि पहले पांच लाख हुआ करती थी जिसे 15 लाख रूपये कर दिया है। वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये दिये जायेंगे जो पहले पांच लाख रूपये होते थे।
ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी गयी।
यह बढ़ोतरी इस साल से प्रभावी होगी।
रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खेल पुरस्कार राशि की समीक्षा पिछली बार 2008 में हुई थी। इस राशि की कम से कम प्रत्येक 10 वर्षों में समीक्षा की जानी चाहिए। अगर हर क्षेत्र में पेशेवरों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है तो हमारे खिलाड़ियों के लिये क्यों नहीं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY