एजेंसी न्यूज

UP के रिक्शाचालक को मिला 3 करोड़ रूपये का आयकर नोटिस, तो उड़ गए होश, पुलिस से लगायी गुहार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक रिक्शाचालक ने आयकर विभाग से उसे तीन करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान करने का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पुलिस से संपर्क किया. यहां बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी के प्रताप सिंह ने राजमार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है और ठगे जाने का दावा किया है. उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला.

UP के रिक्शाचालक को मिला 3 करोड़ रूपये का आयकर नोटिस, तो उड़ गए होश, पुलिस से लगायी गुहार
दिल्ली ऑटो ( फोटो क्रेडिट- PTI )

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में एक रिक्शाचालक ने आयकर विभाग से उसे तीन करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान करने का नोटिस (IT Notice) मिलने के बाद रविवार को पुलिस से संपर्क किया. यहां बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी के प्रताप सिंह ने राजमार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है और ठगे जाने का दावा किया है. उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला. इनकम टैक्स के छापे के बाद अभिनेता Sonu Sood ने किया ट्वीट, लिखा- कर भला तो हो भला

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि सिंह की शिकायत के आधार पर कोई मामला तो दर्ज नहीं किया गया है लेकिन पुलिस इस विषय पर जरूर गौर करेगी. इस बीच सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी यह कहानी बतायी है. उसने कहा कि उसने बाकलपुर में तेज प्रताप उपाध्याय के जन सुविधा केंद्र में पैन कार्ड के लिए आवेदन दिया था क्योंकि उसके बैंक ने उससे पैनकार्ड जमा करने को कहा था.

सिंह के अनुसार उसे बाकलपुर के संजय सिंह के मोबाइल नंबर से रंगीन पैनकार्ड की प्रति मिली. चूंकि वह पढ़ा-लिखा नहीं है इसलिए उसने मूल पैन और उसकी रंगीन प्रति में भेद नहीं कर पाया. उसे अपना पैनकार्ड पाने के लिए तीन महीने तक जगह जगह चक्कर काटना पड़ा. उसे 19 अक्टूबर को आयकर अधिकारियों से फोन आया और उसे नोटिस दिया गया कि उसे 3,47,54,896 रूपये का भुगतान करना है.

सिंह के अनुसार अधिकारियों ने उसे बताया कि किसी ने उसकी जगह लेकर उनके नाम पर जीएसटी नंबर प्राप्त किया और उसने 2018-19 में 43,44,36,201 रूपये का कारोबार किया. सिंह के अनुसार आयकर अधिकारियों ने उसे प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).