देश की खबरें | ऋचा चड्ढा ने मीटू मामले में अपना नाम लिए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम लिए जाने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 सितंबर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम लिए जाने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

घोष ने शनिवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कश्यप ने इस आरोप को "निराधार" बताया था।

यह भी पढ़े | CGSOS 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट cgsos.co.in पर करें नतीजे चेक.

उन्होंने यह दावा भी किया था कि कश्यप के ऋचा चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं।

चड्ढा ने इस मामले में ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया।

यह भी पढ़े | आईआईटी-कानपुर ने बनाया विशेष प्रकार का फैशनेबल डिजाइनर मास्क, क्या ये रोक सकेगा कोरोना?.

बयान में वकील ने कहा है, ‘‘मेरे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी।’’

गौरतलब है कि घोष ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

घोष ने ट्वीट में कहा था, ‘‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की। प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है। कृपया मदद कीजिए।’’

घोष के इन आरोपों को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ करार दिया।

इस बीच, कश्यप की पूर्व पत्नियों-फिल्म संपादक आरती बजाज और अदाकारा कल्कि ने फिल्मकार का समर्थन किया है।

इसके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अयूब सहित अन्य लोग भी कश्यप के समर्थन में सामने आए हैं।

कृष्ण नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\