देश की खबरें | मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में थाना दादरी पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 जुलाई शहर में थाना दादरी पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी।

पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस बदमाश पर लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के आठ मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- नोटबंदी में समय मांगा और अर्थव्यवस्था तबाह कर दी, कोरोना में समय मांगा और जिंदगियां तबाह कर दी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस बुधवार रात स्कोलर होम गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोकने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दादरी निवासी इनामी बदमाश देवेंद्र के पैर में लगी। उसका एक साथी मौके से भाग गया।’’

यह भी पढ़े | एयर इंडिया ने 40% तक की कर्मचारियों की सैलरी में की कटौती, पायलट्स बोले 85 फीसदी हुई अंतिम कटौती.

अधिकारी ने बताया कि देवेंद्र गैंगस्टर एक्ट मामले में वांछित था। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले वह जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के आठ मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने थाना दादरी क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\