जरुरी जानकारी | रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प ने फेम-दो के तहत ली गई 50 करोड़ रुपये की राशि लौटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प ने सरकार को ब्याज सहित 50.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि वापस कर दी है। यह 10,000 करोड़ रुपये की फेम-दो योजना के तहत चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम दिशानिर्देशों का कथित उल्लंघन करने के आरोपी सात कंपनियों में से एक है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प ने सरकार को ब्याज सहित 50.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि वापस कर दी है। यह 10,000 करोड़ रुपये की फेम-दो योजना के तहत चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम दिशानिर्देशों का कथित उल्लंघन करने के आरोपी सात कंपनियों में से एक है।

फेम-दो हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और विनिर्माण में तेजी लाने की योजना है।

भारी उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव हनीफ कुरैशी ने दावा की गयी सब्सिडी राशि वापस किये जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) मानदंडों का उल्लंघन करने वाली छह अन्य कंपनियों को कुछ सप्ताह और देगा।

उन्होंने कहा कि कंपनियों का पक्ष सुनने के बाद नोटिस जारी किये गये हैं। लेकिन उन्हें कुछ और समय दिया जाएगा क्योंकि उनमें से कुछ का कहना है कि उन्होंने मानदंडों का उल्लंघन नहीं किया है। उन्हें अपने दावों के पक्ष में दस्तावेज जमा कराने होंगे।

रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प के अलावा मानदंडों का उल्लंघन करने वाली छह अन्य कंपनियां हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पियर व्हीकल्स (ग्रीव्स कॉटन), बेनलिंग इंडिया, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो हैं।

कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम उन्हें कुछ सप्ताह और देंगे। यदि वे कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहते हैं तो उन्हें अभी भी दो-तीन मौके दिये दे रहे हैं। अन्यथा, हम कानूनी कार्यवाही शुरू करेंगे। इसके बाद वसूली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि फेम-दो के तहत सात कंपनियों के ‘गलत तरीके से दावा की गई सब्सिडी की राशि 469 करोड़ रुपये है।’

कुरैशी ने कहा, ‘ हमें रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प से 50.2 करोड़ रुपये का चेक मिला है। उसे आज (बृहस्पतिवार) भुना लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\