जरुरी जानकारी | मत्स्य पालन सब्सिडी का संशोधित मसौदा अब भी ‘असंतुलित’ : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से कहा है कि मत्स्य पालन सब्सिडी पर संशोधित मसौदा अब भी ‘असंतुलित’ है। डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश मंगलवार से संशोधित मसौदे पर प्रावधान-दर-प्रावधान विचार-विमर्श शुरू करेंगे।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से कहा है कि मत्स्य पालन सब्सिडी पर संशोधित मसौदा अब भी ‘असंतुलित’ है। डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश मंगलवार से संशोधित मसौदे पर प्रावधान-दर-प्रावधान विचार-विमर्श शुरू करेंगे।

नियमों पर वार्ताकार समूह के प्रमुख राजदूत सांतियागो विल्स ने प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों को मत्स्य पालन सब्सिडी पर संशोधित मसौदे की जानकारी दी।

विल्स ने संवाददाताओं से कहा कि इस अंतिम चरण का मकसद मसौदे को पूर्ण रूप से स्पष्ट या जितना स्पष्ट हो सके, करना है। मंत्रियों को आगामी 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में सिर्फ एक या दो मुद्दों पर फैसला करना है। यह सम्मेलन 30 नवंबर से जिनेवा में शुरू हो रहा है।

सूत्रों ने कहा कि संशोधित मसौदा अब भी असंतुलित है।

भारत समय-समय पर कहता रहा है कि वह डब्ल्यूटीओ में मत्स्य पालन सब्सिडी के करार को अंतिम रूप देने का इच्छुक है, क्योंकि कई देशों द्वारा अत्यधिक मछलियां पकड़ने और तर्कहीन लाभों से घरेलू मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

डब्ल्यूटीओ में सदस्य देश मसौदे के आधार पर वार्ता करते हैं जिसके बाद किसी करार को अंतिम रूप दिया जाता है।

भारत ने हाल में मत्स्य पालन सब्सिडी पर एक प्रस्ताव सौंपा है। यह प्रस्ताव उन देशों के अनुरूप नहीं है जो अत्यधिक मछली पकड़ रहे हैं या अत्यधिक क्षमता बना रहे हैं।

भारत ने सुझाव दिया है कि ऐसे देश जो दूर पानी में और अपने प्राकृतिक भौगोलिक क्षेत्र के बाहर मछली पकड़ रहे हैं, उन्हें अपने विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के बाहर 25 साल तक सब्सिडी देना बंद करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\