देश की खबरें | रेवती गोलीकांड : मुख्य आरोपी को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की एक अदालत ने रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की एक अदालत ने रेवती क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गत बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में पिछले दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय ने बुधवार को मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी स्वीकार करते हुए अभियुक्त को 48 घण्टे की पुलिस रिमांड में दे दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-बिहार में BJP-JDU की जोड़ी क्रिकेट में सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी जैसी.

अदालत ने पहले तो अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपी की तरफ से अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का अनुरोध स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी थी, लेकिन बाद में उसने अभियुक्त को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने के आदेश दे दिये।

पुलिस ने अदालत में धीरेंद्र की सात दिन की रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। मुख्य आरोपी से घटना में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी को रिमांड का आधार बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: कुर्नूल जिले के 4 प्राइवेट स्कूल के 27 छात्र COVID-19 पॉजिटिव, सभी को कराया गया बंद.

इस बीच, पुलिस ने रेवती गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के निकट सम्बन्धी धर्मेंद्र सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र इस हत्याकांड में नामजद आरोपी नहीं है।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। धर्मेंद्र सिंह अज्ञात आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच नामजद तथा छह अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गौरतलब है कि बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में पिछले बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान गोली चलने से जयप्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे।

राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मामले के मुख्य आरोपी धीरेंद्र को रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\