एजेंसी न्यूज

Telangana: रेवंत रेड्डी ने चीन पर लगाया 2,000 किलोमीटर से अधिक भारतीय भूमि पर 'अतिक्रमण' करने का आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को चीन पर 2014 से अब तक 2,000 किलोमीटर से अधिक भारतीय भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘शासकों’ में इस मुद्दे पर चर्चा करने और तथ्यों को उजागर करने का साहस नहीं है.

Telangana: रेवंत रेड्डी ने चीन पर लगाया 2,000 किलोमीटर से अधिक भारतीय भूमि पर 'अतिक्रमण' करने का आरोप
Credit-(Twitter-X)

हैदराबाद, 24 दिसंबर : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को चीन पर 2014 से अब तक 2,000 किलोमीटर से अधिक भारतीय भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘शासकों’ में इस मुद्दे पर चर्चा करने और तथ्यों को उजागर करने का साहस नहीं है. एक पुस्तक विमोचन समारोह में रेड्डी ने मणिपुर में दो समूहों के बीच जारी संघर्ष पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने सवाल उठाया कि 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्र सरकार और भारतीय सेना अशांत पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने में असमर्थ क्यों रही है.

रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान राज्य के अपने दौरे का जिक्र करते हुए पूछा, "कौन सी 'कॉरपोरेट कंपनियां' मणिपुर में आंतरिक युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं?" उन्होंने आरोप लगाया, " हम सभी अपने दैनिक जीवन में व्यस्त हैं, इसलिए हम यह देखने में विफल रहते हैं कि हमारे आसपास क्या हो रहा है. रक्षा समिति के पूर्व सदस्य (जब वे लोकसभा सदस्य थे) के रूप में, मैं बैठकों में चर्चा किए गए मुद्दों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भारतीय भूमि पर अतिक्रमण किया है. यह भी पढ़ें : Odisha: पारादीप बंदरगाह से पकड़े गए दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में लगे मिले इलेक्ट्रिकल डिवाइस

शासकों में इस विषय पर चर्चा करने या तथ्यों को उजागर करने का साहस नहीं है और कोई भी इन मुद्दों को नहीं उठा रहा है." उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में हजारों एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेड्डी ने कहा कि चीनी घुसपैठ, मणिपुर में आंतरिक संघर्ष और अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).