देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु घटा दी गई है: कमलनाथ ने किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से घटाकर पुनः 60 वर्ष करने का फैसला लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, एक नवंबर मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से घटाकर पुनः 60 वर्ष करने का फैसला लिया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा कहकर कमलनाथ झूठी अफवाह फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: शादी के सीजन और ठंड के दौरान लोगों को कोरोना से बचने की है जरूरत, जानें कोविड-19 से बचने की टिप्स.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवराज सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट (सेवानिवृत्त) उम्र 62 वर्ष से घटाकर पुनः 60 वर्ष करने का फैसला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ धोखा है। इस निर्णय से उनके सामने संकट खड़ा होने वाला है।’’

कमलनाथ के इस ट्वीट को टैग कर मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कमलनाथ जी, रोज सुबह आप आईने में अपने आप को कैसे देख पाते होंगे? अपनी घटिया राजनीति एवं कांग्रेस की हार को सामने देख बौखलाये हुए, आप इस तरह की झूठी अफ़वाहें फैला रहे है? ये घिनौना कार्य सिर्फ आप और आप की पार्टी ही कर सकती है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान की टीम ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स दिया बल्लेबाजी करने का न्योता: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘अब वक्त आ गया है कि जनता आप जैसी झूठ की राजनीति करने वालों को पहचाने और हमेशा के लिए आप से और कांग्रेस से मुक्ति पा ले। आप तो बस अब छिन्दवाड़ा या फिर दिल्ली वापसी की तैयारी कर लीजिये। वहाँ आप की कोठियों के बड़े-बड़े आयने आपकी राह तक रहे हैं।’’

चौहान ने लिखा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी ट्वीट करने से पहले आपने ये जानना भी उचित नहीं समझा कि जो अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई है, वह मंत्रीगण की निजी स्थापना में मंत्रीगण द्वारा अपने कार्यकाल तक के लिए रखे जाने वाले अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संबंधित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, सरकार ने उनकी भी कार्य करने की आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष की है। इस अधिसूचना का चतुर्थ श्रेणी के स्थायी कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं है। उनकी सेवानिवृत्ति की आयु यथावत 62 वर्ष ही है।’’

चौहान ने कहा, ‘‘मेरी सरकार हमेशा से ही कर्मचारी हितैषी सरकार रही है, आज भी है और आगे भी रहेगी। आप की तरह तबादला उद्योग चला कर्मचारियों को परेशान करने वाली सरकार नहीं है। हम सब एक टीम की तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम करते है एवं मध्य प्रदेश के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बाद में मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ‘‘किसी भी श्रेणी के शासकीय सेवकों की अधिवार्षिकी आयु में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिवार्षिकी आयु पूर्ववत 62 वर्ष ही रहेगी। केवल मंत्री स्थापना में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति जो मंत्रियों की इच्छानुसार की जाती है, उसकी आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष की है।’’

इसके बाद कमलनाथ ने फिर ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश के कर्मचारियों का भ्रम दूर करने के लिये धन्यवाद। कांग्रेस सदैव कर्मचारी भाइयों के साथ है, उनके हितों के साथ हम कभी समझौता होने नहीं देंगे, उनके हितों पर कुठाराघात होने नहीं देंगे, उनके हितों के लिये सदैव संघर्षरत रहेंगे।’’

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\